फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, आठ घायल

Tue, 20 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के बूबूपुर गांव में सोमवार को राजस्व और पुलिस टीम की ओर से भूमि पैमाइश कर सीमांकन करवाने के बाद लौटते ही दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं। मारपीट में छह महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बूबूपुर के पूरे बक्सी गांव निवासी शंकरबक्स सिंह (35) के मुताबिक उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी बाग की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत निस्तारित करने के लिए राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में चार लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भूमि की पैमाइश कर पत्थर गाड़ दिए। टीम के जाने के बाद शंकरबक्स सिंह अपने भाई आकाशदीप सिंह के साथ ट्रैक्टर लेकर जमीन समतल करने लगे।


इसी बीच गांव की मुन्नी देवी, राजरानी, लक्ष्मी, सियावती, मोहनी और राधा लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचीं और सीमांकन के लिए गाड़े गए पत्थर उखाड़ दिए। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की घायल मुन्नी देवी ने कहा कि विवादित भूमि आबादी की है, जिस पर विपक्षी जबरन कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन



मना करने पर उनके साथ ही राजरानी, लक्ष्मी, सियावती, राधा व मोहनी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर ग्रामीण बीचबचाव कर घायलों को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद आकाशदीप और मुन्नी, राजरानी, लक्ष्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम की पैमाइश के बाद विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें