फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 15 Jan 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से होकर मौसी के घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दारानगर गांव निवासी संदीप कुमार (22) रविवार की शाम बाइक से मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में जब वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के डिडिहा गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक ने हेलमेट लगा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें