फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती नदी किनारे 30 किमी तक ड्रोन से होगी निगरानी

Mon, 15 Jan 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामो भादर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था देखते एसपी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, प्रतापगढ़ से सटे गोमती नदी किनारे के करीब 30 किलोमीटर के दायरे पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


समारोह को देखते हुए 20 से 22 जनवरी तक अमेठी से अयोध्या जाने पर पाबंदी लगाई गई है। बाजार शुकुल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना के करीब 30 किलोमीटर का क्षेत्रफल नदी के किनारे का है। इस नदी के रास्तों पर नजर रखने के लिए इन इलाकों की पुलिस को ड्रोन कैमरे से नजर रखनी होगी। साथ ही यहां पर नाव चलाने वालों का भी विवरण पुलिस जुटा जा रही है। इसके अलावा 20 से 22 जनवरी तक नाव चलाने पर भी रोक रहेगी ताकि कोई इधर से उधर आ-जा न सके। नदी किनारे पर पुलिस की पिकेट भी लगाई जा रही है।
इससे इतर रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या की सीमाओं पर पुलिस चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। हर आने जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। अयोध्या रूट पर सिर्फ आमंत्रण पाने वालों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। जिले के 682 गांवों में गठित सुरक्षा समितियों को सतर्क किया गया है। इनके माध्यम से 20 से 22 जनवरी तक लोगों को अयोध्या की यात्रा न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



होटलों व पेट्रोलपंपों का जुटाया जा रहा ब्योरा
- जिले की सीमा से होकर गुरजने वाले लखनऊ-वाराणसी, टांडा-बांदा, प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर स्थित होटलों का विवरण पुलिस जुटा रही है। पेट्रोलपंपों पर भी पुलिस नजर रख रही है। पूर्ति विभाग ने हाईवे किनारे के 28 पंप संचालकों को जरूरी सुविधाओं को लेकर जिम्मेदारी दी है।



अस्पतालों में 24 घंटे रहेगी मेडिकल टीम
- सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि हाईवे व गैर जिले की सीमा से सटे अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। यहां पर 20 से 22 जनवरी तक 24 घंटे चिकित्सकों की मोबाइल टीम रहेगी। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस के लिए हॉट स्पॉट तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी को कोई समस्या न हो।

सुरक्षा प्लान तैयार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 20 से 22 जनवरी तक का सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। वैसे बार्डर पर चेकिंग अभी से ही शुरू कर दी गई है। नदी किनारे के इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें