फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर, भर्ती

Sat, 03 Jan 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। लालूपुर ढबिया निवासी दिलीप पांडेय (46) की बाइक शुक्रवार को मुसाफिरखाना मार्ग पर बंधवा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दिलीप की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ललिता (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। ललिता का इलाज जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन



संदीप कुमार के अनुसार उनके बड़े भाई दिलीप पत्नी ललिता का उपचार कराने बाइक से मुसाफिरखाना जा रहे थे। जामों-मुसाफिरखाना मार्ग पर बंधवा गांव के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लग गई, जिसके चलते दंपती सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।



स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को सीएचसी जामों पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। ललिता की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दिलीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें