फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के माहेमऊ गांव निवासी राजकुमार (22) सोमवार रात ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। उनकी उपचार के दौरान ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन



समर बहादुर यादव के मुताबिक उनका भाई राजकुमार सोमवार को रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। जगदीशपुर कस्बे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भाई की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में घायल राजकुमार को लोगों ने जगदीशपुर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।



वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार देर शाम शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें