फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सियार से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 10 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोहनगंज के पूरे महा मजरे कमई गांव में रोते मृतक विवेक के परिजन। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के पूरे महा मजरे कमई निवासी विवेक चौरसिया (38) की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रायबरेली के थाना चंदापुर क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज मार्ग पर नैया पुल के पास हुआ, जहां उनकी बाइक अचानक सियार से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अंकित गुप्ता (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



अंकुश के मुताबिक उनका भाई विवेक अपने गांव के तीन दोस्तों के साथ रायबरेली के गंगागंज गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से सभी लोग रायबरेली के जोहवा शर्की गांव में एक बरात में शामिल होने पहुंचे। सोमवार रात बरात से लौटते समय चंदापुर थाना क्षेत्र के नैया पुल के पास अचानक सड़क पर आए सियार से विवेक की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के समय पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे गांव के ही राजेश गुप्ता और अमित लाल ने हादसा देखा।


उन्होंने तत्काल विवेक और अंकित को चंदापुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित का इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद देर शाम शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई अंकुश चौरसिया, बहनें अंकिता, अर्चना, आंचल और भाई अंशुम शोक में डूबे हैं। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें