फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भेंटुआ-थौरा मार्ग का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
 नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित भेंटुआ के पिंडोरिया गांव ​स्थित थौरा-भेंटुआ चौराहा मार्ग। - फोटो : नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित भेंटुआ के पिंडोरिया गांव ​स्थित थौरा-भेंटुआ चौराहा मार्ग।
विज्ञापन
अमेठी। भेंटुआ के पिंडोरिया गांव से होकर गुजरने वाला जर्जर थौरा-भेंटुआ चौराहा मार्ग जल्द ही नवनिर्मित होगा। इस मार्ग के लिए 31.65 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उम्मीद है कि दो माह के भीतर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यह मार्ग थौरा से भेंटुआ चौराहे तक क्षेत्र के निवासियों के दैनिक आवागमन का प्रमुख जरिया है। इस मार्ग से थुरा, पिंडोरिया, भाले सुल्तान, करेहगी, रतन सिरह, कुर्मी का पुरवा, गुलौरी का पुरवा, चंद्रिका मंडी का पुरवा, तेलियानी, काली दास और पूरे निवाज गांव सहित कई अन्य गांव जुड़े हुए हैं। मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की ऊपरी सतह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को बेहद सतर्कता से चलना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग नवनिर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और आवश्यक धनराशि जारी कर दी गई है। वर्तमान में कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें