फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रसव कराना हो या उपचार...एएनएम अंजू हैं न

Tue, 12 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गर्भवती की जांच करती तिलोई के अहुरी उपकेंद्र पर तैनात एएनएम अंजूलता। -स्वयं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई के अहुरी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर स्थानीय लोगों का भरोसा बढ़ा है। गर्भवती का प्रसव कराना हो या फिर सामान्य बीमारियों में उपचार की जरूरत हो, मरीज सीधे उपकेंद्र पहुंचते हैं। यहां तैनात एएनएम अंजूलता बड़ी आत्मीयता से उनका इलाज करती हैं। 10 माह में वह इसी सेंटर पर 82 प्रसव भी करा चुकी हैं। जल्द ही सीएमओ कार्यालय पर उन्हें सम्मानित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन




अंबेडकरनगर जिले के अमोला बुजुर्ग गांव निवासी अंजूलता की वर्ष 2016 में इस उपकेंद्र पर तैनाती की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगस्त 2024 में अहुरी उपकेंद्र को प्रसव सेंटर बना दिया गया। संसाधनों के अभाव के बावजूद अंजूलता ने इस उपकेंद्र पर अक्तूबर 2024 से मार्च 2025 तक 51 प्रसव कराकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अप्रैल से अब तक 31 प्रसव करा चुकी हैं।


अंजूलता गांव में भ्रमण के दौरान गर्भवतियों की जांच करती हैं और मरीजों को जरूरी दवाएं भी देती हैं। जरूरतमंद मरीजों को अपने पैसे से भी दवा और सुविधा मुहैया कराती हैं। सेवा और कार्य व्यवहार के कारण उनकी क्षेत्र में अलग पहचान बन गई है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि एएनएम सेंटर पर गर्भवती को भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध हैं। मशीन और अन्य सामान भी उपलब्ध कराए गए हैं। एएनएम अंजूलता का काम अच्छा है। जल्द ही उन्हें जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। दूसरी एएनएम को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें