भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के छीडा गांव के बीडीसी सदस्य मनोज कुमार साहू की पत्नी सीता देवी (30) शुक्रवार ने सुबह नौ बजे गांव स्थित एक कुएं में छलांग लगा दिया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर गांव पहुंचे एसएचओ तरुण पटेल ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। (संवाद)