फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोजेदारों को भा रहीं बनारसी और हैदराबादी सेवईं

Wed, 26 Mar 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रमजान माह में जिले में सेवईं, खजूर और ड्राई फ्रूट का कारोबार काफी बढ़ा हुआ है। बनारसी सेवईं लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हैदराबादी सेवईं की भी खूब मांग है। वहीं, ऊर्जावान बने रहने के लिए लोग खजूर का भी सेवन कर रहे हैं। लोकल खजूर के साथ ही सऊदी के खजूर भी बाजार में बिक रहे हैं। काजू, बादाम भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन



रमजान के पाक महीने में रोजा रख अल्लाह की इबादत का दौर जारी है। इबादत के साथ-साथ ईद के लिए खरीदारी भी शुरू हो गई है। बाजार में लच्छा और सेवईं की बिक्री बढ़ गई है। सभी रोजेदारों के घरों में मीठे पकवान बन रहे हैं। खासकर सहरी और इफ्तार के समय सेवईं और लच्छा का स्वाद लोग ले रहे हैं। लच्छा और सेवईं में सूखे मेवे डाले जा रहे हैं। इसके कारण काजू, किसमिस, बादाम समेत अन्य सूखे फलों की बिक्री भी तेज हो गई है।

लोग खजूर की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर के अंसार टोला, भिटवा, पुरानी तहसील, आजाद चौक में लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। हालांकि सेवईं और लच्छे स्थानीय स्तर पर भी तैयार हो रहे हैं, लेकिन लोगों की पहली पसंद बनारसी और हैदराबादी सेवईं बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें