फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 12.58 लाख से हाईटेक होंगे दो सरकारी स्कूल

Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नए शैक्षिक सत्र में जिले के दो सरकारी विद्यालय संसाधनों के लिहाज से निजी स्कूलों को मात देते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय खोलने की मंजूरी के बाद शासन ने निर्माण के लिए 12.58 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जारी धनराशि से योजना के तहत चयनित दोनों स्कूलों का चयन कर उन्हें उच्चीकृत किया जाएगा। दोनों स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लास, खेल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन




गौरीगंज ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय धनीजलालपुर मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय और भेटुआ ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुआ मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत होगा। इसके बाद धनीजलालपुर में कक्षा आठ तक, वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुआ में कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई एक साथ होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने संग उच्चीकरण कार्य के लिए शासन से कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है।



नामित संस्था के खाते में यूपीएम भेटुआ को उच्चीकृत करने के लिए 11 करोड़ 75 लाख रुपये तो यूपीएस धनीजलालपुर के लिए 79.84 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इन स्कूलों को हाईटेक संसाधनों के साथ ही खेलकूद सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। विभाग का मानना है कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर सुविधाएं होने पर लोगों का इस तरफ रुझान बढ़ेगा। इससे ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या शून्य होगी। बच्चों को एक ही परिसर में प्रवेश लेने के बाद इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए स्कूल बदलने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन




बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय व मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के रूप में पहले चरण में एक-एक स्कूल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें