फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बहोरखा गांव को मिलेगा पक्का रास्ता

Fri, 24 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बहोरखा गांव को शीतला पांडेय मार्ग से जोड़ने वाला 500 मीटर कच्चा रास्ता अब डामरीकृत होगा। लोक निर्माण विभाग ने गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। करीब 39 लाख रुपये से पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस गांव में 152 परिवार निवास करते हैं। लगभग एक हजार से अधिक ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण से सीधे लाभान्वित होंगे। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाने से स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। पक्की सड़क बन जाने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और आवागमन सुगम होगा।


गांव निवासी रामसागर यादव, अशोक तिवारी और सावित्री देवी ने बताया कि हर साल बरसात में रास्ता पर कीचड़ हो जाता है। इससे बच्चों का स्कूल जाना और बीमारों को अस्पताल ले जाना कठिन हो जाता है। पक्का रास्ता बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और विकास कार्यों की रफ्तार भी बढ़ेगी। यह परियोजना गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर तैयार की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




दो माह में पूरा होगा कार्य
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया जा चुका है। मानक के अनुसार दो माह में मार्ग का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें