फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द पक्का बनेगा बहोरखा संपर्क मार्ग

Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बहोरखा गांव को शीतला पांडेय मार्ग से जोड़ने वाला कच्चा मार्ग जल्द ही डामरीकृत होगा। लोक निर्माण विभाग ने 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस कार्य पर लगभग 39 लाख रुपये की लागत आएगी। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



बहोरखा गांव में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 152 परिवार निवास करते हैं। इस मार्ग के पक्का बनने से करीब एक हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में कच्चा रास्ता बरसात के मौसम में दलदल में बदल जाता है। इससे गांव के लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाजार पहुंचने में कठिनाई झेलनी पड़ती है। कई बार बच्चों की पढ़ाई और इलाज प्रभावित होता है।


ग्रामीण रामसागर यादव ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ते पर चलना जोखिम भरा हो जाता है। अशोक तिवारी का कहना है कि कीचड़ और जलभराव के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। सावित्री देवी ने बताया कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना कठिन हो जाता है। पक्की सड़क बनने से रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यदायी संस्था का चयन हो चुका है। मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। मार्ग बनने से ग्रामीणों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें