फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Mon, 19 Jan 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। कस्बे के कोठी पालपुर में रविवार को शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इससे पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे की प्रमुख गलियों से गुजरते हुए जगदीशपुर चौराहे तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन



हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र महिलाओं ने मंगलगीत गाए। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया।



अयोध्या धाम से आए प्रवाचक संतोष महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा और उससे पूर्व निकाली जाने वाली शोभायात्रा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा जीवन में धर्म, नैतिकता और मर्यादा के आदर्शों को स्थापित करती है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है और समाज को एकता व आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ती है। इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी अश्वनी पांडेय, विकास माहेश्वरी, प्रदीप तिवारी, अभिषेक पांडेय, डॉ. राम गोपाल पांडेय, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें