फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बहादुरपुर व रायपुर की टीम विजयी

Wed, 07 Jan 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के सिंगठी बाग में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान गेंद फेंकता ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
भादर। सिंगठी में आयोजित जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। बहादुरपुर और रायपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर लीग मैच जीत लिए।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का नौवांं लीग मुकाबला लहना और बहादुरपुर के बीच हुआ। लहना टीम के कप्तान गौतम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। बहादुरपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में उतरी लहना की टीम आठ ओवर में सात विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। लहना टीम के खिलाड़ी गौतम ने दो छक्के व दो चौके की मदद से 22 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।




प्रतियोगिता का 10वां लीग मुकाबला रायपुर और सोनारीकला के बीच हुआ। सोनारीकला टीम के कप्तान सतीश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 81 रन बनाए। रायपुर की टीम ने 7.4 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। रायपुर के खिलाड़ी शुभम ने दो छक्के व एक चौके की मदद से 22 रन बनाए साथ में दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक रीशू पांडेय, रामसागर तिवारी, ज्ञानचंद्र पांडेय, विजय यादव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें