फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अवैध वसूली के विरोध में ऑटो चालकों का प्रदर्शन

Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। अयोध्या–प्रयागराज हाईवे स्थित रामगंज में शनिवार को ऑटो टैक्सी चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान चालकों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी मौके पर मौजूद रामगंज थानाध्यक्ष को सौंपा, जिसमें वसूली पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि रामगंज से सुल्तानपुर तक करीब 30 ऑटो-रिक्शा चलते हैं। सभी चालक अपने परिवार का भरण-पोषण इसी से करते हैं। पहले पयागीपुर चौराहे पर 50 रुपये प्रतिदिन वसूले जाते थे, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 70 रुपये कर दी गई है। पैसा देने में देरी होने पर चालकों के साथ अभद्रता की जाती है और पैसा लेेने की रसीद भी नहीं दी जाती। रसीद मांगने पर अभद्रता की जाती है।
धरना प्रदर्शन में शामिल अलाउद्दीन, सौरभ यादव, सलीम, शिवकुमार साहू, सोनू, श्याम प्रकाश, दिलदार, अरविंद और विनय आदि ने चेतावनी दी कि यदि अवैध वसूली रोकने के लिए शीघ्र कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज कर चक्का जाम तक करने से वह पीछे नहीं रहेंगे। रामगंज के प्रभारी निरीक्षक कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि टैक्सी चालकों की शिकायत सुल्तानपुर से संबंधित है। इस मामले में अधिकारियों को सूचना भेजने के साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें