फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दवा छिड़कने से रोकने पर हमला, छह घायल

Wed, 17 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। रैपुरा मजरे शाहपुर रेसी गांव में सोमवार को घर के सामने दवा का छिड़काव करने से मना करने पर गांव के ही चार लोगों ने अंतिमा मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। इससे महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन




अंतिमा मिश्रा के मुताबिक सोमवार को पड़ोसी विजय बहादुर सोनी अपने घर के सामने दवा का छिड़काव कर रहे थे। मना करने पर विजय बहादुर, उनकी पत्नी तथा बेटे सुमित और भीम ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे उनके चाचा शिव महेश, दादी बचावन, भाई चंदन और चाचा अनुज की भी पिटाई कर दी गई। मारपीट में सभी को चोटें आईं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो साक्ष्य समेत मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें