फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुजुर्ग के खाते से निकाले 10 हजार रुपये

Wed, 17 Dec 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के पूरे शुक्लन गांव निवासी माताफेर से 12 दिसंबर को पेंशन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी की गई। ब्लॉक कर्मी बनकर पहुंचे अज्ञात व्यक्ति ने आधार सत्यापन के बहाने बुजुर्ग के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार को बैंक पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



माताफेर के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा। उसने खुद को बाजारशुकुल ब्लॉक कार्यालय के कक्ष संख्या 16 में कार्यरत बताया। पेंशन अपडेट की बात कहते हुए उसने आधार सत्यापन जरूरी बताया। भरोसा दिलाने के बाद उसने पीड़ित से आधार कार्ड लिया और मोबाइल से जुड़ी एक डिवाइस पर अंगूठा लगवाया। इसके बाद वह मौके से चला गया। उस समय पीड़ित को किसी प्रकार की शंका नहीं हुई। सोमवार को बैंक खुलने पर खाते की जानकारी ली गई तो 10 हजार रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पीड़ित परेशान हो गया और घटना की सूचना पुलिस को दी।


अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पेंशन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी की सूचना मिली है। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस सेल कर रही है। संदिग्ध लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें