फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित गांवों में युद्धस्तर पर शुरू हुआ बचाव कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला प्रशासन को सोमवार देर शाम जिन आठ मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी उनके गांवों/मोहल्लों में बचाव कार्य शुरू हो गया है। सर्वे टीम जहां डोर-टू-डोर जाकर संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों के साथ निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित कर रही है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव को सील करने के बाद आवश्यक सामग्री की डोर स्टेप डिलीवरी के साथ पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन को सोमवार देर शाम आठ मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट मिलते ही डीएम अरुण कुमार ने अमेठी तहसील के बेनी भदौरिया मजरे कोहरा व महमदपुर ग्राम पंचायत में स्थित अमेठी शहर के महिला पॉलिटेक्निक व आवास विकास कालोनी तथा गौरीगंज तहसील के झलही बहोरिकपुर, असैदापुर के वार्ड संख्या-15 व पूरे गौतम मजरे लुगरी के साथ मुसाफिरखाना के पूरे बेन सिंह मजरे पिंडारा करनाई गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त टीम का गठन किया था।
डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने मंगलवार को गांव पहुंच संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों के साथ डोर-टू-डोर सर्वे कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित करने में जुट गईं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करने में जुटी रही।
विज्ञापन

गांव की सीमा को सील करने के बाद गांव गलियों को सैनिटाइजर करने के साथ आवश्यक सामग्रियों की डोर स्टेप डिलेवरी कराई जा रही है। गांव में इस दौरान प्रवेश व निकास को प्रतिबंधित करते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
डीएम ने बताया कि गांव में संक्रमित मिलने के बाद अन्य लोगों में संक्रमण के अंदेशे को देखते हुए गांव में मेडिकल, आवश्यक वस्तु की डोर स्टेप डिलेवरी, सुरक्षा व पुलिस संबंधी गतिविधियों को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां 21 दिन तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
गांवों में नामित मजिस्ट्रेट को सैनिटाइजेशन, डोर स्टेप डिलेवरी, सर्वे व थर्मल स्क्रीनिंग कार्य की सतत निगारानी करने को कहा गया है। निर्धारित 21 दिन में गांव में दूसरा संक्रमित नहीं मिलने पर गांव की सील सीमा को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें