फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अटेवा ने निकाली रोष रैली

Sat, 02 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापने देते संगठन पदा​धिकारी। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और सरकारी सेवाओं के निजीकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अटेवा संगठन की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई। रैली गौरीगंज के जामों रोड स्थित रणवीर इंटर कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक गई। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन



रैली में अटेवा समेत पेंशन विहीन कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। रैली के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करो, जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है जैसे नारों से गौरीगंज गूंज उठा। अटेवा अमेठी के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक संगठन सड़कों पर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी एनपीएस के दंश को झेल रहा है।


हाल में घोषित यूनिफाइड पेंशन स्कीम भी भ्रमित करने वाली है और इससे ठगा महसूस किया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि देश के लगभग एक करोड़ कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पुरानी पेंशन को अपना हक मानते हैं। सरकार को उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। रैली में विवेक शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, अब्दुल रशीद, महेंद्र मिश्रा, जय राम कनौजिया, प्रमोद तिवारी, संजय कनौजिया, केके कनौजिया, बृजेश यादव, अरविंद त्रिपाठी, ललित यादव, दुष्यंत यादव, कपिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें