फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच मार्च तक निरस्त रहेगी अर्चना एक्सप्रेस

Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी कटरा दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च तक परेशानी होगी। ट्रैक पर संचालित सप्ताह में तीन दिन अप व डाउन अर्चना एक्सप्रेस रेलवे ने पांच मार्च तक निरस्त कर दी है।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर जम्मूतवी के लिए सिर्फ राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का संचालन अमेठी होकर होता है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन अप व तीन दिन डाउन में संचालित होती है। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में जिले के लोग जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी दर्शन करने जाते है। कन्फर्म टिकट की आस में लोग पहले ही आरक्षित टिकट बुक करवा लेते हैं। जम्मूतवी स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने अर्चना एक्सप्रेस को पांच मार्च तक निरस्त कर दिया है।


ऐसे में ट्रैक पर संचालित इकलौती ट्रेन के निरस्त होने से जिले के लोगों को मार्च तक जम्मूतवी सहित लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी, ऊधमपुर जाने में परेशानी होगी। ट्रेन निरस्त होने की जानकारी के बाद पहले से टिकट बुक करवा चुके लोग अपना टिकट निरस्त करवा रहे हैं तो मार्च तक यात्रा का प्लान बनाने वाले को यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को स्टेशन पर मिले तुलसीपुर निवासी शिव किशुन ने बताया कि परिवार समेत दर्शन को जाने के लिए टिकट बुक करवाया था। ट्रेन निरस्त होने की जानकारी होने के बाद कैंसिल करवाने आए हैं। कमोवेश यही हाल अनुज सिंह, राघवेंद्र प्रताप व राघवराम शर्मा का भी रहा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर 14 जनवरी तक होने वाला इंटरलॉकिंग का काम अब पांच मार्च तक चलेगा। ऐसे में कार्य को पूरा करवाने के लिए अर्चना एक्सप्रेस निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें