फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीएचईएल में अप्रेंटिस के लिए करें आवेदन

Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अप्रेंटिस करने के इच्छुक युवाओं के पास मौका है। बीएचईएल में 38 सीटें रिक्त हैं। इसमें आईटीआई व पॉलीटेक्निक के लिए 19-19 सीटें निर्धारित हैं। युवाओं को प्रति माह निश्चित मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन




भारत हैवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने जिले के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 25 अगस्त तक जगदीशपुर स्थित परिसर में आवेदन करना है। वर्ष 2025-26 के लिए ट्रेड अप्रेंटिसशिप् के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत संचालित होगा।


ट्रेड अप्रेंटिसशिप्के लिए फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट, पर्सनल एंड सिस्टम जैसे ट्रेड शामिल हैं। योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हाईस्कूल उत्तीर्ण के साथ संबंधित ट्रेड में वर्ष 2022 या उसके बाद आईटीआई पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु में तीन वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए पांच वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें