फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गुस्साए पैरावेट व पशुमित्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पशुपालन विभाग से जुड़े पैरावेट व पशुमित्रों ने डीएम और सीडीओ कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। साथ ही सीवीओ पर शासन की ओर से मांगी गई सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



आल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि निदेशक प्रशासन व पशुपालन विभाग की ओर से 17 सितंबर को तीन दिन के भीतर सभी पैरावेट व पशुमित्रों की सूचना मांगी गई थी। आरोप है कि करीब एक माह बीत जाने पर भी सीवीओ की ओर से विभागीय पत्र का जवाब नहीं दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब कार्यकर्ता जानकारी प्राप्त करने जाते हैं तो उन्हें उपेक्षित किया जाता है।


इससे पैरावेटों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है। वे बगैर मानदेय के कार्य कर रहे हैं। डीएम और सीडीओ को पत्र देकर सीवीओ की ओर से की जा रही लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई किए जाने और समस्त सक्रिय पैरावेटों की जानकारी निदेशक लखनऊ भेजे जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मांगी गई सूचना एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध नहीं कराई गई तो पैरावेट और पशुमित्र विकास भवन परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। इस दौरान रोहित, अमरजीत, कृष्णानंद तिवारी, जयनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें