फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 800 मीटर दौड़ में अंकिता व अंकित अव्वल

Fri, 17 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगातीं बालिका
विज्ञापन
अमेठी सिटी। युवा कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को गौरीगंज शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के मैदान में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिताओें में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीडीओ वीर भानु सिंह ने करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में अंकिता पहले, रितिका चौहान दूसरे तो करिश्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह बालक वर्ग में अंकित मौर्य, शिवा और आर्यन क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में शैलजा सिंह पहले, अंकिता दूसरे और हर्षिता पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में रिया सिंह पहले, श्रेया सिंह दूसरे व छवि सिंह तीसरे तो सीनियर बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में सुनीता पहले, कोमल दूसरे व शैव्या मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।


कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में एमजेएस स्कूल की टीम विजेता तो विद्या मंदिर टीम उपविजेता रही। इसी तरह बालिका वर्ग एसीसी टीम विजेता तो विद्या मंदिर टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग कुश्ती बालक में शोयब विजेता तथा अभय उपविजेता, सीनियर वर्ग गोला फेंक बालिका में यशी शुक्ला प्रथम, कोमल द्वितीय, विनीता तृतीय, वॉलीबॉल सीनियर वर्ग बालक में अर्जुनपुर विजेता तथा धारूपुर उपविजेता रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बाद अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार वर्मा व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रमोद मौर्या, विनोद कुमार यादव, एसपी सिंह, अरुणा सिंह, सीपी सिंह यादव, सुनीता आदि ने निर्णायक के रूप में कार्य किया। मंच का संचालन चंद्रपाल यादव ने किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर अवधेश सिंह, शिव प्रताप पांडेय, दिवाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें