फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अघोषित बिजली कटौती से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती व फसल तैयारी के समय सूखी पड़ी नहरों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन पर उतरे आए। कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक करने के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों से आम नागरिकों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध नारे-बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में गर्मी के दौरान हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कराते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, किसानों की सहूलियत के लिए सभी नहरों में तत्काल में पानी छोड़ने की मांग की। कहा कि जनहित की मुद्दों को त्वरित निस्तारित कर आम लोगों की परेशानी दूर करने को कहा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, अनिल सिंह, अर्जुन पासी, शकील इदरीशी, शुभम सिंह, राम प्रसाद गुप्ता व धर्मेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें