फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र निवासी एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुसाफिरखाना कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




मंच के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एक युवक ने फेसबुक पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। यह न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी चोट पहुंचाता है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने इस टिप्पणी को सनातन संस्कृति पर हमला बताते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ तुरंत कठोर कदम उठाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से बचे।



उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ऐसे कृत्य जातीय तनाव को जन्म दे सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। मंच ने मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाए और सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट पर निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें