फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 50 मीटर दौड़ में अंगद और ऋतु अव्वल

Wed, 04 Dec 2024 12:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अमेठी, गौरीगंज, तिलोई व मुसाफिरखाना तहसील के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी व समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शशिकांत सेन ने किया। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तिलोई के अंगद प्रथम, शाहगढ़ के रज्जन द्वितीय, जगदीशपुर के मोहित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मुसाफिरखाना की ऋतु प्रथम, गौरीगंज की वंदना द्वितीय एवं मालिनी तृतीय स्थान पर रही।


चम्मच दौड़ में अनंत गुप्ता प्रथम, सिंहपुर के कुलदीप द्वितीय और जगदीशपुर के कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, सुलेख, चित्रकला छूकर पहचानो व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले की चारों तहसीलों से 106 दिव्यांग बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, खेल अनुदेशक प्रमोद मौर्या, गायत्री देवी, बबिता बरनवाल, गरिमा यादव, अर्चना मिश्रा, अंकित मौर्य आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें