फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 04 Dec 2024 12:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की मदद से परिजनों ने उसे जिंदा समझकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जायस थाना क्षेत्र के पूरे रोसा मोहना गांव निवासी सूरज सरोज (22) सोमवार की रात बाइक से ससुराल से लौटा। वह रात में पैतृक घर से दूर बने दूसरे मकान में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक जब सूरज बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां सूरज फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।


इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते सूरज के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें