फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में अनन्या, भाला फेंक में फिरोज ने मारी बाजी

Sun, 19 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल कंजास में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में अनन्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शायरा बानो द्वितीय और मंदाकिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




लंबी कूद में गुंजन प्रथम, रेशमा द्वितीय व शिवम तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में फिरोज ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय और रेशमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने कहा कि नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें