अमेठी। क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने के लिए दो बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन अप्रैल में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जिले के बाहर के भी खिलाड़ी आकर खेलेंगे।
एक अप्रैल से ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्राइमरी विद्यालय ठेंगहा के समीप किया जाएगा। यह प्रतियोगिता देर शाम से देर रात तक खेली जाएगी। आयोजक अनुराग मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता की ऑनलाइन स्कोरिंग और यूट्यूब से सीधे लाइव देख सकेंगे। प्रतियोगिता में बेस्ट बैटमैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कीपर, बेस्ट फील्डर को भी इनाम दिया जाएगा। आयोजन समिति के पुलक मिश्र ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता 11 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
दूसरी प्रतियोगिता रामलीला मैदान में अमेठी प्रीमियर लीग आठ अप्रैल से होगी। आयोजक कमल सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर टीम का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक की टीम को ही खिलाया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल करेंगे। टीम ऑनर खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम बनाएंगे।
विजेता टीम को 60,000 रुपये इनाम दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तीन अप्रैल है। आयोजक टीम में आशुतोष मिश्र, हनुमान मिश्र, अनुपम मिश्र, भूपेंद्र तिवारी, रसिक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह, हरि बक्श सिंह, सोनू मौर्य, संजीव शर्मा, सुरेश कश्यप, मुन्ना, माधव सहित कई लोग प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए हैं।