फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर के वीर वहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज और इटावा के सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा, छह, सात, आठ व नौ में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उप्र स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन




इच्छुक अभ्यर्थी लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं। उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोसर्रफ खां ने बताया कि वेबसाइट sportscolleglko.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आयु की गणना एक अप्रैल 2025 से होगी। योजना से जुड़ी जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। बताया कि 200 रुपये की ऑनलाइन फीस के बाद एक रसीद जारी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें