फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: सूखे कुएं में मिला किराना व्यापारी का शव, हत्या का आरोप, हाथ बंधे से होने से बढ़ाया घटना पर संदेह

Thu, 02 Jul 2026 08:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

कुएं से शव निकालने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुएं में शव के पास सांपों के दो जोड़े मौजूद थे। जैसे ही पुलिस ने ड्रैगन लाइट से कुएं के भीतर रोशनी की सांप दिखाई देने लगे। 
विज्ञापन
कुएं में पड़ा मिला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिकला टोला गांव निवासी किराना व्यापारी ननकऊ (70) का शव हाथ पैर बंधा होने के साथ बृहस्पतिवार शाम गांव के बाहर शिव मंदिर के पास स्थित सूखे कुएं में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हाथ बांधकर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। हाथ-पैर बंधा होने से घटना को तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे भागीरथी ने बताया कि उनके पिता उनके पिता ननकऊ गांव में किराना की दुकान करते है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे दुकान से घर के लिए निकले थे। घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश हो रही थी कुछ देर बाद शिव मंदिर के पास मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने उन्हें कुएं में पड़ा देखा और शोर मचाया। ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कुएं से उन्हें बहार निकला गया तो उनके हाथ और पैर दोनों रस्सी से बंधे थे। बहार निकला उन्हें अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भागीरथी ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।

क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शिवमती का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते हुए पति को पुकराती यह सुनकर सभी आंख नम हो गई। बेटे राम अचल, भागीरथी और प्रेमनाथ सहित अन्य परिजन और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

सांपों के बीच निकाला गया शव
कुएं से शव निकालने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुएं में शव के पास सांपों के दो जोड़े मौजूद थे। जैसे ही पुलिस ने ड्रैगन लाइट से कुएं के भीतर रोशनी की, सांप दिखाई देने लगे। इससे कुछ देर तक शव निकालने का काम प्रभावित रहा। बाद में सावधानी बरतते हुए कांटे की मदद से रस्सी कुएं में डाली गई और शव को बाहर निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें