अमेठी में प्रार्थना सभा के माध्यम से कथित धर्म परिवर्तन के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 19 अक्तूबर 2024 को बाजार शुकुल के पूरे जगई पांडे गांव में प्रार्थना सभा की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। 10 दिसंबर 2024 को रामगंज के अग्रेसर गांव में रुपये और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नौ मार्च 2025 को जगदीशपुर के पालपुर में आयोजित प्रार्थना सभा के मामले में पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों में पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी।
हर पहलू की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर हर पहलू की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।