फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी की दस्तक, स्वागत और मुलाकातों से गरमाई सियासत

Wed, 27 May 2026 11:36 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब स्मृति ईरानी अमेठी के दौरे पर हैं। उन्होंने मुसाफिरखाना में आयोजित कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
अमेठी में भाजपा सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया दौरे के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी पहुंचने से जिले की सियासत फिर चर्चा में आ गई है। बुधवार को जिले की सीमा पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन




स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना में आयोजित कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की

भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
दौरे के दौरान वह सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया और कुछ समय तक परिजनों के बीच रहीं। राजनीतिक गलियारों में स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अब स्मृति ईरानी की सक्रियता को भाजपा की ओर से संगठन और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें