फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: छप्पर पर पेड़ गिरने से युवती की मौत, पिता घायल, दो महीने बाद थी शादी

Fri, 08 Aug 2025 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाजारशुकुल (अमेठी)

सार

बाजारशुकुल के गयासपुर गांव में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवती के पिता घायल हो गए।
विज्ञापन
नीचे दबकर युवती की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयासपुर गांव में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तेज़ हवा के बीच एक पुराना पेड़ घर के छप्पर पर गिर गया। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही 22 वर्षीय युवती सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को हल्की चोटें आईं।

विज्ञापन


मृतका के पिता जगदीम ने बताया कि रात में अचानक तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में ज़ोरदार आवाज हुई और पेड़ छप्पर पर गिर गया। सावित्री मलबे में दब गई और उसकी वहीं जान चली गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाया और घायल पिता को बाहर निकाला लेकिन बेटी को नहीं बचाया जा सका।

घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की। पिता जगदीप ने बताया कि दो महीने बाद बेटी की शादी तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। सावित्री घर के काम के साथ खेत में भी हाथ बंटाती थी। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। मां रघुराजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सावित्री मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव की थी। उसकी असमय मौत ने गांव को गमगीन कर दिया है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि घटना में विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। राजस्व टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें