फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा की सारी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
22 : जगदीशपुर : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते कें - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अमेठी आएंगे। सीएम कस्बे के पास स्थित मुबारकपुर मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान 292 करोड़ रुपये लागत से स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के अलावा 86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित व संचालित 200 बेड के रेफरल अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

व्यवस्था में कहीं कोई कमी न रहने पाए इसके लिए आईजी रेंज अयोध्या केपी सिंह ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे हैलीपैड स्थल, जन सभा स्थल के लिए निर्मित वाटर प्रूफ टेंट, बैरीकेटिंग आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
विजय गुप्ता के साथ बैठक के बाद आईजी ने एसपी अमेठी व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी ने मंच, साउंड, यातायात व्यवस्था हैलीपैड स्थल की सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में सभी को कड़े निर्देश दिए। कार्यक्रम को लेकर डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम एसपी सिंह व सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा भी दिन भर कार्यक्रम स्थल पर रह कर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संजय राय के साथ बैठक में डॉ. प्रज्ञा बाजपेई व हेमंत विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती, जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा, जगदीशपुर विधायक/राज्यमंत्री सुरेश पासी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें