फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती नदी पर फिर शुरू होंगे पीपे के चारों पुल

Sun, 07 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के जगदीशपुर, मुसाफिरखाना व बाजार शुकुल क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरने वाली आदि गंगा गोमती नदी के तटों को जोड़ने वाले चार मार्गों पर दोबारा पीपे के पुल का संचालन जल्द होगा। पुल निर्माण से अयोध्या, बाराबंकी व सुल्तानपुर से अमेठी समेत के विभिन्न हिस्सों की दूरी में कमी आएगी।
विज्ञापन


जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरने वाली गंगा गोमती नदी के दोनों तटों को जोड़ने वाले चार मार्गों पर पीपे के पुल का विधायक सुरेश पासी की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने 2023 में कराया था। दोबारा पुल निर्माण का संचालन के लिए विभाग की मांग पर शासन ने छह लाख 19 हजार रुपये जारी किए हैं। इसके 26 दिसंबर 2021 को जिले में सड़कों का लोकार्पण करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष मुद्दा उठाया गया था।
गोमती नदी पर चार पुल निर्माण मंजूरी को लेकर जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने अनुरोध किया था। वर्ष 2022 में मुसाफिरखाना स्थित दंडेश्वर धाम, नांदी, पन्ही व पिछूती में पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया। बारिश के पहले नदी में पानी के बहाव को देखते पीपे के पुल को खोलवा दिया गया था। विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी प्रदान करते हुए दो जनवरी को छह लाख 19 हजार रुपये की धनराशि जारी करते हुए नियमानुसार आवंटित धनराशि से पीपा पुल निर्माण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इन मार्गों को जोड़ेगा पुल
बाजार शुकुल से बाराबंकी जिले को जोड़ने वाले पन्ही मार्ग, बाजार शुकुल से अयोध्या को जोड़ने वाला नांदी मार्ग व जगदीशपुर से अयोध्या को जोड़ने वाले पिछूती मार्ग के बीच में पड़ने वाली नदी पर पीपे का पुल बन जाने से कई जिलों की दूरी कम होने से लोगों को सीधा सफर करने का मार्ग उपलब्ध होगा। विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने चारों स्थान पर पीपे के पुल निर्माण, मरम्मत सहित अन्य कार्य के लिए धन मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार चयन कर प्रस्तावित कार्य पूरा करने की कोशिश में जुटा है।

नहीं लगाना पड़ेगा 12 किलोमीटर का चक्कर
गोमती नदी पर पीपा पुल निर्माण से सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य जमीन पर हरियाली दिखाई देगी। पीपा पुल निर्माण होने से किसानों के लिए उन्नति का मार्ग खुलेगा। गांव में कई ऐसे किसान हैं जिनको नदी उस पार से अपनी उपज लाने के लिए 10 से 12 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती थी। पुल निर्माण से पांडेयगंज से मां कामाख्या भवानी मार्ग का निर्माण कार्य व शिवली गांव से पन्ही गांव माताजी के मंदिर के साथ दंडेश्वर धाम के दर्शन व नदी के एक पार से दूसरे पार आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी।

जल्द पूरा होगा प्रस्तावित कार्य
गोमती नदी पर चार स्थानों पर पीपे के पुल के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिली है। ठेकेदार चयन के बाद प्रस्तावित कार्य मानक के अनुसार कराया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। रमेश चंद्र, एक्सईन निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें