फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अजीत इलेवन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
संग्रामपुर के चंडेरिया में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - फोटो : संग्रामपुर के चंडेरिया में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संग्रामपुर। चंडेरिया क्रिकेट कप के 22वें सीजन का शुभारंभ बुधवार गांव के वृद्धजनों ने फीता काटकर किया। पहले दिन छह टीमों के बीच तीन मैच खेले गए। अजीत इलेवन ने दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उद्घाटन मैच कामता इलेवन अमेठी और बिहारगंज के बीच हुआ। बिहारगंज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। कामता इलेवन की टीम ने आठ ओवरों में दो विकेट खोकर मात्र 75 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच अजीत इलेवन और पतुलकी प्रतापगढ़ के बीच हुआ। पतुलकी प्रतापगढ़ की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 83 रन बनाए। अजीत इलेवन की टीम ने एक ओवर और दो गेंद शेष रहते नौ विकेट से यह मैच जीत लिया। तीसरा और प्रथम प्री क्वार्टर मैच अजीत इलेवन और बिहारगंज प्रतापगढ़ के बीच हुआ। बिहारगंज टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 90 रन बनाए। अजीत इलेवन ने मात्र छह ओवर तीन गेंद में छह विकेट से मैच जीत लिया। अजीत इलेवन के गेंदबाज विशाल फैजाबादी ने दो ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
आयोजक टीम के सदस्य मोहम्मद कैफ खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहला मैच कस्तूरीपुर और तारापुर के बीच होगा। दूसरा मैच रानीगंज अजगरा और केशवपुर भादर के बीच खेला जाएगा। चारों टीमों से जीतने वाली दो टीमों के बीच प्रतियोगिता का दूसरा प्री क्वार्टर मैच होगा। प्रतियोगिता में प्रयागराज, जौनपुर, मऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, लखनऊ और बिहार राज्य की टीमों को मिलाकर 32 टीमों ने प्रतिभाग किया है। इस अवसर पर तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद और अल्ताफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें