फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज बीएलओ व बीएलए की बैठक के बाद सूची से हटेगा अपात्रों का नाम

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर फॉर्म मैपिंग का कार्य करती बीएलओ व ​शिक्षक।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम मात्र एक दिन शेष हैं। अब तक वितरित 14.36 लाख मतदाताओं के फॉर्मों के सापेक्ष करीब 98.46 फीसदी कार्य पूरा हो गया है और 1.54 फीसदी कार्य शेष है। बुधवार को बूथ व तहसील सभागारों में बीएलओ के साथ अन्य कर्मी फॉर्मों की फीडिंग, रीचेक, मैपिंग और सत्यापन करते दिखाई पड़े। आज बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठक में एएसडी सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) पढ़ी जाएगी। यहां सत्यापन के बाद अपात्रों का नाम सूची से हट जाएगा।
विज्ञापन

आयोग की ओर से चल रहे एसआईआर अभियान की अंतिम दिन है। अभियान के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिर भी प्रशासन शेष बचे कार्य को निर्धारित समय पर पूरा कराने के लिए जिला, ब्लॉक व तहसील अफसरों को लगा दिया है। जिले कुल 1551 बूथों पर 14,36,528 मतदाता हैं। बुधवार तक 14,14,312 (98.46 फीसदी) मतदाताओं के फॉर्मों को ऑनलाइन किया जा चुका है। इसमें 2,62,688 (18.29) फीसदी मतदाता अनुपस्थित, मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले हैं।
अभियान के एक दिन पहले जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अफसरों की मौजूदगी में बूथों और तहसील परिसरों में बीएलओ संग अन्य कर्मी ऑनलाइन करने के साथ फॉर्माें को रीचेक, मैपिंग व संशोधन का कार्य करते मिले। गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय मिसरौली पर मिली बीएलओ किरन ने बताया कि सभी फॉर्म ऑनलाइन हो गए है। मैपिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसे शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। एक दो फॉर्म ऐसे है जिनके मतदाता खोजने पर भी नहीं मिल रहे हैं। उनको अनुपस्थित की लिस्ट में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

1,17,404 मतदाता हो गए शिफ्ट
बुधवार दोपहर 12 बजे तक एसआईआर अपडेट सूची में 2,62,688 (18.29) फीसदी मतदाता अनुपस्थित, मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले हैं। इसमें 55,437 मृत, 1,17,404 शिफ्टेड, 62,918 अनुपस्थित, 22,228 डुप्लीकेट व 4701 अन्य मिले हैं।
समय से पूरा कर लिया जाएगा कार्य
डीएम संजय चौहान ने बताया कि निर्धारित समय में काम पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि बीएलओ और बीएलए की बैठक में एएसडी सूची पढ़ी जाएगी, इस सत्यापन के बाद अपात्रों का नाम सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें