फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीमार सीआरपीएफ कर्मी ने दम तोड़ा

Tue, 27 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज स्थित त्रिसुंडी सीआरपीएफ सेंटर में तैनात प्रतापगढ़ निवासी राजकुमार (53) की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दो माह से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर क्षेत्र के शाहबरी गांव निवासी राजकुमार के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता सीआरपीएफ में 1997 बैच में भर्ती हुए थे। बीमारी के चलते वह मेडिकल अवकाश पर घर आए थे। उनका इलाज विभागीय अस्पताल बिजनौर और लखनऊ में चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लाया गया था।

रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। राजकुमार की मौत से परिवार में मातम छा गया। पत्नी उर्मिला रोते-रोते बेसुध हो जा रही थीं। वह पति की मौत के बाद परिवार के सहारे को लेकर परेशान थीं। बेटे अमित कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर त्रिसुंडी सीआरपीएफ सेंटर की टीम जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीएफ टीम शव लेकर उनके पैतृक गांव रवाना हुई, जहां गार्ड ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें