फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दोपहर बाद निकली धूप रही बेअसर, ठंड से ठिठुरे लोग

Sun, 28 Jan 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोहरे व धुंध के बीच रविवार सुबह गौरीगंज कस्बा ​​स्थित हाईवे पर आवागमन करते लोग। व
विज्ञापन
सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, अभी सर्दी से राहत मिलने की नहीं दिख रही उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। जिले के मौसम में सुधार नहीं होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शीतलहर के बीच सर्द हवा चलने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया।
लोगाें को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन रविवार को सुबह से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर भी लोगाें की आवाजाही कम रही। लोग दुपहिया वाहनों पर लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

रविवार तड़के तक धुंध छाए रहने की वजह से कुछ लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। कई ट्रेेनोंं के विलंब से चलने की वजह से रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। इसके बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। जिले मेंं शीतलहर तथा कोहरे का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार कई दिनों से शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
शीतलहर तथा सर्द हवा के चलते लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही। रविवार को मौसम साफ हुआ तो लोगों को लगा कि धूप चटक निकलेगी और ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हल्की धूप निकली और बीच-बीच में सूरज बादलों में छिपता और निकलता रहा, जिससे ठंड के आगे धूप बेअसर रही। धूप के बावजूद चल रही शीत हवाओं से मौसम में ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


अभी शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
अमेठी सिटी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 2.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा छाए रहने एवं हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे अभी शीतलहर से राहत की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें