फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर सुविधाएं कम मिलीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने एसडीएम के साथ वर्चुअल विधि से समीक्षा की। इस दौरान तीन दिन बीत जाने के बाद बोहनी न होने पर फटाकर लगाते हुए एसडीएम को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि क्रय केंद्र पर सुविधाएं कम मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने कॉमन धान की कीमत 1,940 रुपये प्रति क्विंटल तो ग्रेड-ए धान की खरीद 1,960 रुपये रखी है। शासन के निर्देश पर पांच एजेंसी के 56 क्रय केंद्रों को नवंबर से खोला जो चुका है। प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से आधार बेस खरीद व भुगतान की व्यवस्था करते हुए डीएम ने निर्धारित 1.25 लाख एमटी धान खरीद करने का निर्देश दिया है।
तीन दिन बीत जाने के बावजूद एक भी क्रय केंद्र की बोहनी न होने पर डीएम अरुण कुमार ने बुधवार को वर्चुअल विधि से खरीद तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान केंद्र पर मौजूद प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन, बोरों, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पेयजल, प्रसाधन, पंजीयन व टोकन जारी करने की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने तहसील अंतर्गत धान क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर बोरे की उपलब्धता, कांटा, छन्ना समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ ही पंजीकृत किसानों से धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने, खरीद मेें बिचौलियों के सक्रिय होने, नमी के नाम पर किसानों को परेशान करने की दशा में केंद्र प्रभारी के साथ एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि धान खरीद में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें