फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सभी बूथों पर विशेष दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने अफसरों के साथ बरनाटीकर बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ के उत्तर से संतुष्ट न होने पर डीएम ने चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इनदिनों विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान सफल हो सके इसके लिए शनिवार को चारों तहसीलों के सभी बूथों पर विशेष दिवस का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार बरनाटीकर स्थित बूथ संख्या 328 व 329 पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद बीएलओ से फार्म छह, सात व आठ की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

बीएलओ के जवाब से संतुष्ट न होने पर डीएम ने तहसीलदार को बीएलओ को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश देते हुए तहसीलदार दिया। डीएम ने कहा कि सभी बीएलओ को एक जनवरी 2021 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज करना है।
साथ ही जो लोग मृतक हो गए हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाना है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव कुमार मौर्या, तहसीलदार गौरीगंज घनश्याम भारतीय समेत अन्य संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें