फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर आठ पंचायत सचिव का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य संचालित न करना तथा मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतना ब्लॉक के आठ पंचायत सचिव को भारी पड़ा। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों का फरवरी का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

सीडीओ प्रभुनाथ की ओर से जारी निर्देश के बाद प्रभारी बीडीओ डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बृहस्पतिवार को पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के बाद बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार तिवारी, मुकेश कुमार कुशवाहा, दमयंती शर्मा, हेमंत पांडेय, अखिलेश कुमार त्रिपाठी और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधा पटेल, हरीलाल व कमलेश कुमार का फरवरी का वेतन बाधित करते हुए जवाब देेने को कहा है।
बीडीओ ने सभी को ग्राम पंचायतों में कार्य की निरंतरता कायम रखते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 जॉब कार्डधारकों को रोजगार देते हुए लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें