फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गंदगी हटाओ-झाड़ू चलाओ प्रदर्शन के बहाने आप ने दिखाई ताकत

Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अमेठी। गंदगी हटाओ-झाड़ू चलाओ रैली प्रदर्शन के बहाने आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई। देवीपाटन मंदिर निकल कर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर निशाना साधा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को स्थानीय नगर पंचायत में जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल व प्रभारी संदीप कसौधान की अगुवाई में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर गंदगी हटाओ-झाड़ू चलाओ के तहत प्रदर्शन किया।
शहर के देवीपाटन मंदिर परिसर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संदीप मिश्र, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ शुक्ल, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन कुमार सरोज, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुनव्वर सैफी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, विपिन सिंह, हृदय नारायण सोनी, सूरज पाल यादव, मोहम्मद कलाम, घनश्याम सोनी, रेनू, कविता कश्यप, कलावती सरोज, अंजली पाल, केसा देवी व ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें