फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेला देखने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 19 Oct 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कटरा महारानी गांव में विवेक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मेला देखने गए एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते लाठियों व लात-घूसों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कटरा महारानी गांव निवासी विवेक (19) पुत्र भुल्लुर प्रसाद वर्मा दो अन्य साथियों दीपक और बृजेश के साथ बृहस्पतिवार देर रात मेला देखने जा रहा था। इस बीच गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे पांच हमलावरों ने विवेक पर लाठियों व लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले के दौरान विवेक के दोनों साथी भाग निकले। हमालवरों ने विवेक को पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

विवेक के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे और उसे आनन फानन संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता भुल्लर ने गांव निवासी शुभम व व राजकरन यादव, टेरी गांव निवासी किशनपाल, सराय खेमा गांव निवासी लवकुश चौहान और फतुवापुर गांव निवासी गोलू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। केस दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें