फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मांस छोड़कर भागे दो आरोपियों को पकड़ा

Sat, 19 Oct 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीपरपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाइक सहित प्रतिबंधित मांस छोड़कर फरार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों नेे प्रतिबंधित मांस कीतस्करी की बात स्वीकार की है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुडुरी गांव के पास 15 अक्तूबर को बाइक से बोरे में करीब 30 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस लेकर दो युवक जा रहे थे। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर इन लोगों को रोका था, लेकिन वे बाइक व मांस छोड़कर भाग निकले थे। मामले में गावं निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ पंकज ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को क्षेत्र के पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर निवासी मोहम्मद सईद व बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी नसीमउल्ला के रूप में हुई है। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें