फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। सराय महेशा गांव निवासी सोहेल अहमद से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और धनवापसी की मांग की है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सराय महेशा निवासी सोहेल अहमद ने बताया कि उसने मोबाइल फोन पर फेसबुक एप पर कनाडा में फ्रूट पैकिंग कार्य से जुड़ा विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि पहले सुविधा शुल्क के रूप में 30 हजार रुपये स्कैनर के माध्यम से भेजने को कहा गया। रकम भेजने के दो दिन बाद फिर संपर्क हुआ।
इस दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट की प्रतियां मांगी गईं। सोहेल ने मांगे गए दस्तावेज मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद टिकट और वीजा प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग स्कैनर खातों में धनराशि भेजने को कहा गया। पीड़ित के अनुसार उसने चरणबद्ध तरीके से करीब 15 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। सोहेल ने बताया कि चार पुत्रियों के विवाह की जिम्मेदारी निभाने के लिए बेहतर आय की तलाश में वह विदेश जाना चाहता था। इसी उम्मीद में उसने खेत, बाग और जेवर बेचकर धन जुटाया। पूरी जमा पूंजी गंवाने के बाद परिवार आर्थिक संकट में है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों और खातों का विवरण खंगालना जा रहा है। साइबर प्रकोष्ठ से भी तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें