फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डे-केयर कैंसर सेंटर से मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष। - फोटो : मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष।
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पहल एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत कैंसर के निदान और उपचार सुविधाओं को मजबूत करने के लिए है। केंद्र के सफल संचालन के लिए चिकित्सकों व अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह की ओर से मेडिकल कॉलेज में इसकी स्थापना को लेकर प्रयास किया जा रहा है। यहां पर डे-केयर कैंसर सेंटर के संचालन के लिए सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शेफनाथ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. ज्योति को सहायक नोडल अधिकारी और सहयोग के लिए दो स्टाफ नर्स भी नामित की गई हैं। नामित अधिकारियों को एसजीपीजीआई की ओर से एक माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 10 मार्च से शुरू होगा। अध्ययन सामग्री भी मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद एसजीपीजीआई विशेष मार्गदर्शन देगा, फिर चिकित्सालय में सेवाएं शुरू होंगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आजम खान ने चिकित्सा सेवाओं के चरणबद्ध विस्तार की बात कही।
प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि इससे स्थानीय मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा। डे-केयर कैंसर सेंटर से जनपद और आसपास के मरीजों को लाभ होगा। उन्हें कैंसर से संबंधित इलाज और परामर्श स्थानीय स्तर पर दिया जाएगा। इससे बड़े शहरों पर मरीजों की निर्भरता कम होगी और समय पर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें