तिलोई। मोहनगंज के बहादुरगंज मजरे मेढ़ौना गांव निवासी विजय कुमार पासी (28) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के संदेह जताने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीमा ने बताया कि उनके पति शुक्रवार शाम शकरगंज बाजार घरेलू सामान खरीदने गए थे। देर शाम घर लौटते समय पूरे बाबूगंज मजरे अरियावा के पास अचानक गिर पड़े। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे तो विजय सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों बताया कि विजय कुछ समय से बीमार चल रहे थे। घटना के बाद पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि छोटे भाई छोटेलाल पासी की सूचना पर जांच की जा रही है। (संवाद)